परसोली के भाजपा पदाधिकारियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
राजनीति
24-Sep-26
चौरई विधायक ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत

छिन्दवाड़ा अपडेट
चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोली के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के विकास कार्यों व कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समस्त भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का चौरई विधायक श्री सुजीत चौधरी ने पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिवभूषण (गुड्डा) पटेल, पवन पंचेश्वर, संजय साहू, राजेश पंचेश्वर, मंशाराम खड़िया व हरिओम उइके के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण कराने में तीरथ ठाकुर, बंटी प्रमेन्द्र साहू, अमित चौरसिया, सुशील सक्सेना, छबीलाल सिंह ठाकुर, शहीद मंसूरी, अंकित पांडे, योगेश पटेल, सचिन वर्मा, आनंद रघुवंशी, नीलेश सनोडिया, सूर्य ठाकुर, दिलीप नायक, संतोष वर्मा व गुरू मनोज राज की अहम भूमिका रही।