Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आईपीएस कॉलेज में दिया नशा मुक्त समाज का संदेश

आईपीएस कॉलेज में दिया नशा मुक्त समाज का संदेश
शिक्षा
24-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत परासिया रोड स्थित आईपीएस कॉलेज में एनएसएस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज बनाने में शासन प्रशासन का सहयोग करने जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कला पथक दल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षको ने भारी संख्या में भाग लिया।
Share News On