ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार से हो रहा चैहुमुखी विकास : बंटी विवेक साहू
राजनीति
23-Sep-26
सांसद ने जुन्नारदेव में दी एक करोड़ 74 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार से चैहुमुखी विकास हो रहा है। अब दोनों जिले के निवासियों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव में एक करोड़ 74 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव में विभिन्न विकास कार्यों का भुमिपूजन करते हुए एक करोड़ 74 के कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आमजनों को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के प्रयासों से ही आज देष व प्रदेश के करोड़ों लोगों को हर मूलभूत सुविधाएं मिल पा रहा है, इसमें आपका जुन्नारदेव भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सालों तक देष में राज करते हुए सत्ता चलाई लेकिन उन्होंने लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रतिनिधिगणों, कार्यकर्ताओं एवं मंडी व्यापारियों में मंडी के कांप्लेक्स निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसी खुशी में सांसद बंटी विवेक साहू को केलों से तोला गया और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया गया।
सांसद ने दी एक करोड़ 74 लाख के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव में एक करोड़ 74 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। जिसमें सब्जी मंडी के पास एक करोड़ की लागत वाले काॅम्पलेक्स के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, फिल्टर प्लांट के पास 30 लाख की लागत वाली बाउड्रीवाॅल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 26 लाख की लागत वाली दीनदयाल रसोई का लोकार्पण एवं पं. रविशंकर स्कूल में 15 लाख की लागत से बने शौचालय का लोकार्पण शामिल है।
जल्द खुलेगी कोयला खदानें
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कन्हान क्षेत्र में जल्द ही नई कोयला खदानें खोली जायेगी। पिछले दिनों मैंने केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किषन रेड्डी और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी से मुलाकात की थी। इस दौरान कोयलांचल क्षेत्र की समस्याओं एवं बेरोजगारी से केन्दीय मंत्री श्री रेड्डी को अवगत कराया था। उनसे कोयलांचल में नई खदानें खोलने के लिए बात हुई थी, उन्होनंे जल्द ही नई कोयला खदाने खोलने का आष्वासन दिया है। कोयलांचल क्षेत्र में नई खदाने खुलने से यहां की प्रमुख समस्या बेरोजगारी का निराकरण हो सकेंगा, लोगों को रोजगार मिलने से कोयलांचल क्षेत्र में फिर से बहार लौटेगी।
कार्यक्रम में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, किरण खातरकर, नपा उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष योगेश साहू, अखिलेश शुक्ला, सभापति व अपील समिति सदस्य संजय जैन, अमित यादव, नीता कुरोलिया, सीमा चैरसिया, लता टांडेकर, नगर पालिका के समस्त पार्षदगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, दर्शन मिगलानी, नवजीत मोनू जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलााध्यक्ष रिजवान कुरैषी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, भाजपा नेता विश्वेन्द्र बैस, नगर मंडल जुन्नारदेव की महामंत्री श्रीमती सपना पाल, अनिरुद्ध चटर्जी, महेंद्र सूर्यवंशी, प्रमोद बंडेवार, राजेंद्र सूर्यवंशी, राजू यदुवंशी, दीपेश जैन, राजेंद्र यादव, स्मृति यादव, प्रमिला पाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे सहित नगर के समस्त भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।