Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने किए गणेश प्रतिमाओं के दर्शन

सांसद बंटी विवेक साहू ने किए गणेश प्रतिमाओं के दर्शन
राजनीति
23-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा शहर सहित जुन्नारदेव व परासिया में विभिन्न स्थानों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन करते हुए विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं वैभव की कामना की है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा मेें गल्र्स काॅलेज व बंसत काॅलोनी एवं शहर के विभिन्न पंडालों सहित जुन्नारदेव व परासिया में भी विभिन्न पंडालों में पहुंचकर गणेशोत्सव समितियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने पंडालों में भगवान श्रीगणेश की आरती भी की। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे। 
Share News On