Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पेंशन प्रकरण लंबित रखने पर संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

पेंशन प्रकरण लंबित रखने पर संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
छिंदवाड़ा
08-Oct-26
सहायक ग्रेड-03 को भी भेजा नोटिस

छिन्दवाडा अपडेट

बिछुआ के शासकीय माध्यमिक शाला पनियारी में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक  युवराज हिंगवे के पेंशन प्रकरण को समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने के संबंध में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संकुल प्राचार्य, शासकीय उ.मा.वि. बड़ोसा तथा सहायक ग्रेड-03 सुरेन्द्र भानगे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

युवराज हिंगवे 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके द्वारा पेंशन प्रकरण लंबित होने के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दिनांक 19 मई 2026 को दर्ज कराई गई थी। शिकायत के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा में पाया गया कि श्री हिंगवे का पेंशन प्रकरण आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किया गया है।

पेंशन प्रकरण समय पर प्रस्तुत नहीं करने पर जवाब-तलब

शासन के आदेशानुसार सेवानिवृत्त कर्मचारी का पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति के छह माह पूर्व प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद प्रकरण लंबित रहने को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता माना गया है। संबंधितों का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3(1)(एक), (दो) एवं (तीन) के प्रावधानों के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

तत्काल उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश

संकुल प्राचार्य एवं सहायक ग्रेड-03 सुरेन्द्र भानगे को तत्काल उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा समाधानकारक नहीं पाए जाने की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।
Share News On