Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कम पानी वाली फसलों के प्रोत्साहन के लिये कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण

कम पानी वाली फसलों के प्रोत्साहन के लिये कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षण
कृषि जगत
08-Oct-26
छिन्दवाडा अपडेट

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार कम वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन एवं कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिये आज कृषि अधिकारियों का ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में कम पानी वाली फसलों एवं उपयुक्त किस्मों के चयन, उतेरा एवं जीरो टिलेज तकनीक से बोनी, माइक्रो इरीगेशन से जल की दक्षता एवं बचत, संतुलित एवं मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग, व्हाट्सएप के माध्यम से उर्वरक बुकिंग की प्रक्रिया तथा नरवाई प्रबंधन एवं फसल अवशेषों के उचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में कृषि, आत्मा, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के मैदानी अमले को कृषि विज्ञान केंद्र एवं आंचलिक अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Share News On