सिलाई और ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
राजनीति
09-Oct-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने महिलाओं एवं बेटियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

छिन्दवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू ने सीटी रेस्टोरेंट छिंदवाड़ा में पाल कला केंद्र द्वारा आयोजित डिप्लोमा वितरण समारोह में शामिल होकर सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं एवं बेटियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वावलंबन के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं एवं बेटियों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी बेटियों एवं महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि आप अपने हुनर और मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं। जहां भी मेरी आवश्यकता होगी मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सोमेश्वर पालीवाल, पाल कला केंद्र के अध्यक्ष संतोष पाल, उपाध्यक्ष श्रीमती गुंजन पाल, श्रीमती ममता पाल सहित अन्य गणमान्यजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।