नगरवासियों के दुखी परिवारों से मिले सांसद बंटी साहू
राजनीति
09-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजनों के साथ मित्रवत भाव रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू शुक्रवार को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच लोगों के सुख दुख में भी शामिल हुए। श्याम टॉकीज के पास स्वर्गीय अशोक शर्मा के निवास स्थान पहुंचकर उनके सुपुत्र आदित्य शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। नरसिंहपुर रोड छिन्दवाड़ा में खंगेश मिगलानी के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लालबाग छिन्दवाड़ा में मनोहर, आशीष बंदेवार के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय यशोद बंदेवार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीवास्तव कॉलोनी छिन्दवाड़ा में शिवमूरत डेहरिया के निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंगोड़ी में केशव पटवा के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहखेड़ में बंसीलाल साहू के निवास स्थान पहुंचकर उनके पिता रामप्रसाद साहू के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित थे।