सिंगोडी के पास बाबई में लगा 23 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य
09-Oct-26
520 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ 17 मरीजों को किया गया रेफर

छिंदवाड़ा अपडेट
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचने वाले हर मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर मरीजों को छिन्दवाड़ा सहित महानगरों में भेजकर उनका उचित उपचार किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों देशवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 शिविरों में आने वाले मरीजों का निःशुल्क और बेहतर ईलाज होगा।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा सिंगोडी मंडल के ग्राम बाबई में आयोजित 23 वां निःशुल्क षिविर के दौरान कही। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा ही संगठन के संकल्प को पूरा करने में स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान विधायक राजा कमलेश शाह, मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में भाजपा सिंगोडी मंडल के ग्राम बाबई में 23 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 520 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 208 महिलाओं और 312 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 17 गंभीर मरीज को छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
धरती आभा योजना ने आदिवासियों की तकदीर और तस्वीर बदली: राजा कमलेश शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धरती आभा योजना ने आदिवासियों की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया और आदिवासियों को सक्षम बनाया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे ग्रामीण और आदिवासी भाई बहनों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। आदिवासी परिवारों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं जा रहे हैं। यह बात विधायक राजा कमलेश शाह ने अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने सांसद का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया।
लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ: सोनू सरसवार
इस दौरान भाजपा सिंगोड़ी मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि ग्रामीणों और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का नारा देकर पूरे देश में अभियान शुरू किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को उनका उचित इलाज कर सहयोग करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक कमलेश शाह, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार, वरिष्ठ नेता डॉक्टर उमेश शर्मा, रिजवान कुरैशी, डॉ. गोपाल यदुवंशी, योगेश यादव, कैलाश साहू, पुष्पकुमार जैन, बंटी परिहार, राजेश कहार, राजकुमार पटेल, दीपक साहू, धीरज मालवी, अनुराग शर्मा, सरपंच कामिनी धनपाल साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर करुष ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।