कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की रही बंपर बिक्री
कृषि जगत
09-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

कुसमेली कृषि उपज मंडी समिति में 09 अक्टूबर को दैनिक आवक-भाव के अंतर्गत कुल 398 अनुबंधों के माध्यम से 8,311 बोरे विभिन्न कृषि उपजों की कुल आवक दर्ज की गई है। मंडी में आज सबसे अधिक आवक गेहूं और मक्का की रही, जिसमें गेहूं की 3,845 बोरी और मक्का की 3,734 बोरी मंडी प्रांगण में पहुंची। इसके अलावा सोयाबीन की 689 बोरी, मूंग की 24 बोरी, चना की 8 बोरी, तुअर की 7 बोरी तथा उड़द की 4 बोरी आवक दर्ज हुई।
आज के बाजार भाव की बात करें तो गेहूं न्यूनतम रूपए 2,600 से उच्चतम रूपए 3,100 के बीच बिका और इसकी मॉडल दर रूपए 2,700 प्रति क्विंटल रही। वहीं मक्का रूपए 1,775 से रूपए 2,779 के भाव पर बिकी, जिसकी मॉडल दर रूपए 2,730 दर्ज की गई। सोयाबीन का न्यूनतम भाव रूपए 5,631 और उच्चतम भाव रूपए 6,641 रहा, जिसकी मॉडल दर रूपए 6,400 रही। दलहन फसलों में मूंग रूपए 5,151 से रूपए 8,403 के भाव पर बिकी (मॉडल दर रूपए 7,756), चना रूपए 6,500 से रूपए 7,101 (मॉडल दर रूपए 7,101), तुअर रूपए 8,501 से रूपए 9,400 (मॉडल दर रूपए 9,400) तथा उड़द रूपए 6,200 से रूपए 8,603 के भाव पर बिकी, जिसकी मॉडल दर रूपए 8,603 प्रति क्विंटल दर्ज की गई।