किसानों को मक्का व गेहॅू का सही मूल्य नहीं मिल रहा: किसान कांग्रेस
कृषि जगत
09-Oct-26
मक्का 26 सौ और गेहॅू 3 हजार रूपये प्रति क्विं. खरीदे सरकार

छिंदवाड़ा अपडेट
जिले एवं प्रदेश के मक्का उत्पादक किसानों की मक्का उपज समर्थन मूल्य 2410 रूपये प्रति क्विंटल खरीदी करे। सरकार एवं उस पर 200 रूपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाये, लागत अधिक होने एवं किसानों को मंडियों में कम भाव मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। उक्त उदगार जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने जारी बयान के माध्यम से व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार इसकी घोषणा तुरंत करे। सरकार द्वारा गेहॅू उपज का समर्थन मूल्य 2026-27 के लिये मात्र 25 रूपये प्रति क्वि. बढ़ाया गया जो कि नहीं के बराबर है, और समर्थन मूल्य भी बहुत कम है, किसानों की गेहूं उपज सरकार को 3000 रूपये प्रति क्विं. समर्थन मूल्य किया, जाकर उस पर 200 रूपये बोनस भी दिया जाना चाहिये। खाद की कीमतों में जिसे बेतहाशा वृद्धि की गई है, विशेषकर एन.पी.के. 2450 रूपये और डी.ए.पी. 1350 रूपये प्रति बोरी कीमत कर दी गई है, इस कारण लघु और सीमांत किसान इसे खरीद नहीं पा रहे हैं। किसान हित में कम किया जाना आवश्यक है।
जिले में सूखा पड़ रहा है एवं फसलें सूख रही है और किसानों को राहत भी नहीं मिल रही। किसानों की मक्का उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी करवाने उस पर बोनस देने एवं गेहूं उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने एवं खाद की कीमतों में कमी किये जाने हेतु मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि यदि इन मांगों को नहीं माना गया तो व्यापक धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन व प्रशासन की होगी।