Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नवीन फायर स्टेशन परिसर में भाजपा ने किया पौधरोपण

नवीन फायर स्टेशन परिसर में भाजपा ने किया पौधरोपण
राजनीति
09-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत शुक्रवार को इमलीखेड़ा चौक के पास स्थित नगर निगम के नवीन फायर स्टेशन परिसर में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए जनसेवा और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी जरूरी है। सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाकर छिंदवाड़ा को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प लेना चाहिए।

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे प्रकृति का आधार हैं और जीवन के लिए स्वच्छ हवा एवं संतुलित पर्यावरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी के आह्वान के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज हित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पौधारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, पौधों की देखभाल करें और हरित एवं स्वच्छ छिंदवाड़ा के निर्माण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, भारत घई, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, अभिलाष गोहर, राकेश माइकल पहाड़े, रंगू संजीव यादव, जितेंद्र शाह, कृपा शंकर सूर्यवंशी, सुरेश उइके, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी, श्रीमती माया बंदेवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।
Share News On