सैनिक सम्मान समारोह में 58 पूर्व सैनिकों का किया सम्मान
राजनीति
09-Oct-26
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया कार्यक्रम

छिंदवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान 2026 एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत शुक्रवार को छिंदवाड़ा में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कलेक्टर सभा कक्ष में 58 पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं, इमलीखेड़ा चौक के पास स्थित नगर निगम के नवीन फायर स्टेशन परिसर में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
58 पूर्व सैनिकों का किया सम्मान
कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों द्वारा किया गया त्याग, समर्पण और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सैनिक कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, वहीं उनके परिवार भी अपनों को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव का विषय है। सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजन उनके योगदान को स्मरण करने के साथ ही युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवीन फायर स्टेशन परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पौधे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य जनसेवा के साथ समाज में जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। छिंदवाड़ा को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण जीवन के लिए अनिवार्य है। पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य संपदा हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी के आह्वान का उल्लेख करते हुए नागरिकों से पौधारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा हरित एवं स्वच्छ छिंदवाड़ा के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।
कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, जिला मंत्री नीलू निर्मलकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल यदुवंशी, संजय पटेल, भारत घई, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर,सौरभ ठाकुर, लीला बाजोलिया अभिलाष गोहर, राकेश माइकल पहाड़े, रंगू संजीव यादव, जितेंद्र शाह, कृपा शंकर सूर्यवंशी, सुरेश उइके, बिट्टू मंडराह, रवि मालवी एवं श्रीमती माया बंदेवार सहित मंडल अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।