Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दशहरा मैदान में आज सेवा ज्योति कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत

दशहरा मैदान में आज सेवा ज्योति कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत
राजनीति
06-Oct-26
अधिक से अधिक में पहुंचकर विकसित भारत निर्माण में सहयोग करें: बंटी विवेक साहू

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित

जगह-जगह एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री को सुनने की व्यवस्था

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 7 अक्टूबर बुधवार को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का भव्य कार्यक्रम स्थानीय दशहरा मैदान सुबह 9.30 बजे आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कमलेश उइके ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी बूथों, मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली जाएंगी। सभी यात्राएं सुबह 9 बजे दशहरा मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। एकत्रीकरण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।

उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं राष्ट्र समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

सांसद बंटी विवेक साहून ने सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया। सांसद श्री साहू ने सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए संगठन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय के साथ अधिक से अधिक लाभार्थियों को मुख्य कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।

श्री साहू ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ सेवा, सुशासन और राष्ट्र समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सभी मंडलों एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के साथ यात्रा को सफल बनाए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से निकलने वाली यात्राओं में अधिक से अधिक नागरिकों और लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन 2047 को पूर्ण करने के लिए तन-मन-धन से जुट जाएं।

संभाग प्रभारी डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह एवं महापौर विक्रम अहके ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सेवा ज्योति कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।
Share News On