Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर बूथ पर दे रही दस्तक

मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर बूथ पर दे रही दस्तक
राजनीति
06-Oct-26
नौ बूथ व पंचायत कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा अपडेट

सौंसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोहखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर बूथ व हर पंचायत कमेटियों तक दस्तक दे रही है। सतत रूप से बैठकें आयोजित कर जमीन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के साथ ही आधुनिक तौर तरीकों से प्रचार-प्रसार और जनता तक अपनी बात पहुंचाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। बूथ कमेटियों और पंचायत कमेटियों का महत्व व अधिकार बताए जा रहे हैं।

एक दिन में नौ बूथ व पंचायत कमेटियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा दी गई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से अगवत कराने का आग्रह किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व सौंसर विधायक विजय चौरे की उपस्थिति में एकजुट होकर संगठन विस्तार पर जोर दिया गया साथ ही जनसम्पर्क को और अधिक गति देने की रणनीति तैयार की गई।

मंडलम कमेटी बडगोना जोशी के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र खूनाझिर कला, सेमरढ़ाना, बडगोना जोशी, गोरेघाट, सरोरा,  हेटी, चिखलीकला 2 बूथ, गाडरवाड़ा, पालामऊ में बूथ कमेटी, ग्राम पंचायत कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, विधायक विजय चौरे, विधानसभा प्रभारी प्रीतम पटेल, पर्यवेक्षक लखीचंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर मोहने, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र चौधरी, कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय, कमलाकर ठाकरे, विजय गावंडे, मंडलम अध्यक्ष मनोज सिन्हा, दीपक यादव, मुकेश इंगले, देवकरण पटेल, सार्थक कोलारे, मुकेश भादे, ओम खरेटवाल विजय खोबरागड़े सहित बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On