कांग्रेस ने जल, जंगल और जमीन बचाने प्रारंभ की विशाल जन जागरण पदयात्रा
राजनीति
06-Oct-26
हक और अधिकार दिलाने गांव-गांव पहुंचेगी यात्रा
80 किमी की दूरी और 36 ग्रामों से होकर गुजरेगी पदयात्रा
10 अक्टूबर को बिछुआ के दशहरा मैदान में समाप्त होगी जन जागरण पदयात्रा

छिन्दवाड़ा अपडेट
प्रदेश की सत्ता में लगभग 22 वर्षों से काबिज भाजपा सरकार जनता की मूल भावनाओं उनके हितों व अधिकारों को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए नहीं बल्कि भाजपा को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसीलिये वह आदिवासी भाइयों के हक और अधिकारों को भी दरकिनार कर चुकी। जल, जंगल और जमीन के मूल बाशिंदों से उनका हक व अधिकार छीनने के साथ ही वोट की चोरी से सत्ता को हथियाने वाली भाजपा की सच्चाई जनता तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने विशाल जन जागरण पद यात्रा प्रारंभ की है। पदयात्रीगण मार्ग में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे साथ ही भाजपा सरकार की पोल खोलेंगे।
बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान व चौरई विधायक सुजीत चौधरी के मार्गदर्शन में बिछुआ ब्लॉक के ग्राम समरबोह से विशाल जन जागरण पदयात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर यात्रा निकाली जा रही है उसकी पूर्ति अवश्य होगी, क्योंकि कांग्रेस की भावना पूरी तरह साफ और जनहित में है।
80 किमी का सफर और 36 गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा
यात्रा लगभग 80 किमी की दूरी तय करते हुए बिछुआ ब्लॉक के 36 ग्रामों से होकर गुजरेगी। 10 अक्टूबर 2026 को बिछुआ के दशहरा मैदान में यात्रा का समापन होगा। यात्रा मार्ग में आने वाले प्रत्येक गांव, कस्बों, मंजरें व टोलों में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण जनसम्पर्क कर आम जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे। यात्रा में प्रथम दिन इंद्रपाल पटेल, पृथ्वीराज ठाकुर, तरूण कराड़े, लालसाहब, धनीराम वानखेड़े, देशलाल धुर्वे, अतरलाल कुमरे, शेषराव, युवराज देशमुख, बंशी उइके, भजन सीलू, शेषराव उइके, आधार सिंह कुड़ापे, धनपत उइके, प्रकाश उइके, किरण कुड़ोपो, सुनील साहू, दीपक खड़से, हरिराम पटेल, द्वारपाल मालवी, सुनील शर्मा, अनिल डेहरिया, राहुल डेहरिया सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा व संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।