Home News Helpline Classified Jobs About Contact

करबडोल में 20 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 408 लोगों की जांच

करबडोल में 20 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 408 लोगों की जांच
स्वास्थ्य
06-Oct-26
16 मरीजों को रेफर किया गया जिला अस्पताल

छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्षन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में मंलगवार को अमरवाड़ा नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम करबडोल में स्थित हाईस्कूल ग्राउंड में 20वें निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 408 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 210 महिलाओं और 198 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 16 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, अमरवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा व अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।  

करबडोल में आयोजित 20वें निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि निःषुल्क स्वास्थ्य षिविरों में पहुचने वाले हर मरीज का बेहतर से बेहतर उपचार मिलेगा। गंभीर मरीजों को छिन्दवाड़ा सहित महानगरों में भेजकर उनका उचित उपचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से आयुष्मान योजना के तहत करोड़ों देषवासियों का निःषुल्क ईलाज किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा में लगातार लगने वाले 100 षिविरों में आने वाले मरीजों का निःषुल्क और बेहतर ईलाज मिल रहा है। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक, अमरवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा व अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालाघाट जिला प्रभारी जगेन्द्र अल्डक ने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीणों क्षेत्रांे में इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े।

स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम रही सक्रिय

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा जिला चिकित्सालय से आए डॉक्टरों ने विभिन्न जांचें कीं और ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के शिविर लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर इलाज मुहैया कराने में बहुत मददगार साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया और ग्रामीणों ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलना वास्तव में सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। ग्राम करबडोल में आयोजित यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने का माध्यम बना, बल्कि भाजपा संगठन को भी नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करने वाला साबित हुआ। इस अवसर पर शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला मंत्री शैलेंद्र पटेल, भाजपा नेता विनोद चौरसिया, धनपाल शाह उइके, सरपंच अमित नेमा, उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, कार्यालय मंत्री संजय डेहरिया, तनु सूर्यवंशी, युवा भारत से नरेन्द्र माहोरे सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। 
Share News On