Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज बनेगा सेवादल

जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज बनेगा सेवादल
राजनीति
04-Jul-26
राजीव भवन में शहर कांग्रेस सेवादल की विशेष बैठक संपन्न

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस सेवा दल का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज़ बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। यह बात राजीव भवन में आयोजित शहर कांग्रेस सेवादल की विशेष बैठक में सेवादल के जिलाध्यक्ष दीपक वाजपेई ने कहीं। बैठक में संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। 

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कापले ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल संगठन की सबसे मजबूत इकाइयों में से एक है और कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ बनना चाहिए। नगर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान ने संगठन विस्तार एवं वार्ड स्तर पर नियमित बैठकों पर जोर दिया। जिला कांग्रेस सेवा दल आईटी सेल अध्यक्ष इंजी. आशीष पाल ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्येक वार्ड तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

पप्पू पाल, रवि खिलवाड़ी, राजेश धुर्वे, देशराज बारस्कर, सुरेश भावे, दिवाकर बोरकर, दुर्गेश उइके, पवन डहेरिया, गजानंद खेडेकर, नदीम खान, देवेंद्र लोखंडे, मुकेश गुप्ता, प्रदीप जोशी, स्वरूप शरण एवं सुब्बू लाल धुर्वे सहित शहर कांग्रेस सेवा दल के वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On