स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने किया माल्यार्पण
शिक्षा
04-Jul-26
युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का दिया संदेश
छिन्दवाडा

जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में भारत सरकार के जनजातीय मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के साथ पहुंचकर परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा के अक्षय स्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शेषराव यादव, आदित्य बबला शुक्ला, नगर निगम महापौर विक्रम अहके, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भारत घई, विजय पांडे, कमलेश उइके, सौरभ ठाकुर, राकेश पहाड़े, अरुण गद्रे, तरुण सोनी, श्रीमती श्रद्धा जैन, श्रीमती अमिता आशीष बरहैया तथा जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद, श्री प्रशांत भावरकर, समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।