सेवा ही संकल्प और जनसेवा ही हमारा ध्येय: विक्रम अहके
स्वास्थ्य
22-Sep-26
तामिया के दूरस्थ अंचल देलाखारी में लगा छटवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 612 ग्रामीणों का हुआ उपचार, 15 गंभीर मरीज हुए रेफर

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू में मार्गदर्शन और नेतृत्व में सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में मंगलवार को तामिया के दूरस्थ अंचल के ग्राम देलाखारी में छटवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर विक्रम अहके व पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती सहित अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 612 ग्रामीणों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान मिले 15 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सेवा ही संकल्प और जनसेवा ही हमारा ध्येय है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उददेश्य से आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन रहे हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का प्रतिदिन 100 दिन तक आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके सहित अन्य अतिथियों ने शिविरों में पहुंचे ग्रामीणों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए अतिथियों ने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिल रही है। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास है। समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर में अपना पूर्ण योगदान देने वाली चिकित्सा टीम को भी बहुत-बहुत साधुवाद दिया है, उन्होंने कहा कि आप लोेगों के कारण हम स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंच पा रहे हैं।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
तामिया के दूरस्थ अंचल के ग्राम देलाखारी में आयोजित छटवे निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर के दौरान भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगेंद्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा, तामिया मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची, जनपद अध्यक्ष तुलसा ईश्वर परतेती,सरपंच रश्मि उईके, भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय, हजारी साहू, विनोद अग्रवाल, धर्मेंद्र यदुवशी, मनोज यदुवंशी, वतन उपाध्याय, प्रभु साहू, मुकेश यदुवंशी, रोशन पंद्रे, हरिओम यादव, अरविंद पंद्रे, रिषभ सूर्यवंशी, मनमोहन राय, प्रभु साहू, चंचलेश शर्मा, निलेश गुप्ता, ललित यादव, जितेन्द्र गुप्ता, सदन विश्वकर्मा, बालमुकुन्द यादव, नरेन्द्र यादव, संतोष यादव, मदन साहू सहित कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रही।
23 सितंबर को बाबू टोला में लगेगा 7 वां शिविर
सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में आज 23 सितंबर दिन बुधवार को अमरवाड़ा ग्रामीण भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबू टोला में स्थित स्कूल भवन के ग्राउंड मंे 7 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। मण्डल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।