Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

युवती के अपहरण, जबरन शादी और गैंगरेप के आरोप से सनसनी

युवती के अपहरण, जबरन शादी और गैंगरेप के आरोप से सनसनी
छिंदवाड़ा
19-Jun-25
गुलाबी गैंग की कमांडर ने युवती के साथ देव होटल में की प्रेस कांफ्रेस

छिंदवाड़ा

महिला संगठन गुलाबी गैंग ने गुरूवार को स्थानीय देव होटल में सनसनीखेज आरोप लगाया है।  प्रेस  प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस संगठन ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को आदिवासी अत्याचार पर घेरते हुए तीखा हमला किया। साथ ही उन्होंने एक युवती को भी मीडिया के सामने प्रस्तुत किया जिसके साथ अपहरण, जबरन शादी और गैंगरैप की बात कही गई।
प्रेस कांफ्रेस में पूर्णिमा वर्मा ने बताया कि 1 जून 2025 को गांव के दंबगों द्वारा इस आदिवासी युवती को 12 दिनों तक बंधक बनाकर उसका दैहिक शोषण किया गया। गैंगरेप की शिकार युवती ने पत्रकारों को बताया कि मोन्टी अल्डक, शीतल अल्डक, सुनील कंटक, निरंजन ठाकरे, मनीषा ठाकरे, अंजू चंदेल व एक अन्य ने इस घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता के अनुसार उसे जबरन टू व्हीलर में बैठाकर पहले गुरैया ले जाया गया और फिर अगले दिन पातालेश्वर मंदिर में झूठा विवाह कर सुनील कंटक के साथ रखा गया। पीड़िता ने बताया कि वह आदिवासी समुदाय से है, कम पढ़ी-लिखी और मानसिक रूप से  कमजोर है उसके परिजन मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं की।  गुलाबी गैंग ने प्रशासन से इस घटना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही कर दोषियों को सजा  दिलाने की बात कही है। उसने चेतावनी दी  कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो गुलाबी गैंग आंदोलन भी करेगी।
Share News On