Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सत्येंद्र भूषण सिंह ने किए जामसांवली हनुमान जी के दर्शन

सत्येंद्र भूषण सिंह ने किए जामसांवली हनुमान जी के दर्शन
छिंदवाड़ा
22-Aug-26
छिंदवाड़ा/पीपला नारायणवार

चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर हनुमान लोक जामसांवली धाम में मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ने परिवारजनों के साथ पहुंचकर श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने श्री हनुमान जी के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

पूजन-अर्चन के उपरांत मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से श्री सिंह का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंदिर संस्थान के सचिव टीकाराम कारोकार, सीईओ वीरेंद्र भट्ट, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र परमार , भाजपा नेता उदय सिंह ठाकुर सहित मंदिर संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए श्री हनुमान जी की प्रतिमात्मक मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सत्येंद्र भूषण सिंह ने कहा कि जामसांवली धाम की आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति प्रदान करती है। श्री हनुमान जी के दर्शन से मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पावन धाम श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्री सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मंदिर संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री हनुमान जी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
Share News On