Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सावन के चौथे सोमवार बाबा अमरनाथ जी का होगा रुद्राभिषेक

सावन के चौथे सोमवार बाबा अमरनाथ जी का होगा रुद्राभिषेक
छिंदवाड़ा
22-Aug-26
छिंदवाड़ा

स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार के अवसर पर शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा बाबा अमरनाथ जी के हिम शिवलिंग का निर्माण कर विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंडल द्वारा लगातार 24वें वर्ष इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।

रुद्राभिषेक शाम 6 बजे से परम पूज्य महामंडलेश्वर  नागेंद्र ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों एवं मंडल के सेवादारों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। इस दौरान देश की पावन नदियों एवं तीर्थस्थलों के जल से भगवान शिव का अभिषेक होगा। आयोजन में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ ढोल-नगाड़ों एवं करतल ध्वनि से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

शिव शक्ति सेवा मंडल के अनुसार सावन माह में रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। क्षेत्र में अच्छी बारिश एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ आयोजित इस रुद्राभिषेक में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ जी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जो श्रद्धालु बाबा अमरनाथ की कठिन यात्रा पर नहीं जा पाते, उनके लिए यह आयोजन विशेष आस्था का केंद्र रहेगा। रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव की आरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंडल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन में सहभागी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
Share News On