गायत्री परिवार ने किया सावन महोत्सव में सार्थक संवाद और दीपयज्ञ कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
22-Aug-26
छिन्दवाड़ा

अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट, छिन्दवाड़ा द्वारा गायत्री चेतना केंद्र, मोहन नगर में सावन महोत्सव - सार्थक संवाद एवं दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समस्त अतिथियों का अभिनंदन, स्वागत-वंदन मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अशोक माहोरे जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रकाश सेन जी, बाल संस्कार प्रमुख, जबलपुर रहे। उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद कर भविष्य की उपलब्धि और सार्थक जीवन जीने पर मार्गदर्शन दिया।
विशाल बन्देवार द्वारा सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृशक्ति के माध्यम से दीपयज्ञ सम्पन्न कराया गया। पुरुषोत्तम साहू ने शांतिकुंज हरिद्वार जाने वाले परिजनों को विशेष मार्गदर्शन दिया। सुनील बघेल, गोविंद माहोरे विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति के रूप में अनीता सूर्यवंशी, पूनम माहोरे, रेणुका प्रजापति, श्वेता कौरव, पिहू विश्वकर्मा, ममता सूर्यवंशी सहित अन्य मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील समन्वयक श्री हेमंत माहोरे जी की विशेष भूमिका रही। अंत में सभी का आभार अशोक ढोक ने व्यक्त किया।