राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ के पदाधिकारियों का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
22-Aug-26
छिंदवाड़ा

22 अगस्त, शनिवार को वार्ड नंबर 25 बरारीपुरा के समीप स्थित शांति कॉलोनी परिवार के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ की मध्य प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निरूपा प्रवीण ब्रम्हे एवं राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ की कोषाध्यक्ष श्रीमती शुभांगी विजय घोरसे का सम्मान किया गया और इनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी । उक्ताशय की जानकारी ओबीसी महासभा की मीडिया प्रभारी संगीता दिलीप चरपे ने देते हुये बताया कि इस अवसर पर श्रीमती नीरजा बाजपेई, श्रीमती सिंधु ढोले, दुर्गा महेश्वरी, सरोज वर्मा, रश्मि विश्वकर्मा, स्वाति ढोले, अनीता चतुर्वेदी, छाया गांधी, माधुरी राठी, दीपाली दुबे, संतोषी राठी, ऊषा मिश्रा, वर्षा दुबे, सरिता सेमेकार, श्रीमती विश्वकर्मा, पुष्पा दुबे, सुमन दीक्षित, अनीता कश्यप, मोनिका चौरसिया आदि उपस्थित थे ।