देहात थाना पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी कारों पर कार्रवाई
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
9 बिना हेलमेट वाहन चालकों के कटे चालान
11 वाहनों पर की कार्रवाई, 3,700 रुपए समन शुल्क वसूला

छिंदवाड़ा
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को देहात थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
चेकिंग के दौरान अनधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म लगी दो कारों को रोककर उनकी ब्लैक फिल्म हटवाई गई और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान काटे गए। कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3,700 रुपए का समन शुल्क वसूल किया।
पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाइश दी। इसके साथ ही यातायात नियमों एवं संकेत चिन्हों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, आरक्षक तरुण मरकाम, महिला आरक्षक राजकुमारी एवं महिला आरक्षक संगीता शामिल रहे।