सांसद ने किया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अधिकारी-कर्मचारियों का दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित हुए पदाधिकारियों का सांसद कार्यालय में सम्मान करते हुए उनका मंुह मीठा भी कराया है। विदित हो कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के चुनाव रविवार को बैंक मुख्यालय में संपन्न हुए थे। जिसमें नीरज जैन अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नरेंद्र राउत को 21 वोटो से हराकर विजय प्राप्त की थी।
रविवार को बैंक मुख्यालय में सम्पन्न हुए चुनाव में जिले भर से आए यूनियन सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें कुल 87 वोटांे ने वोट डाले, जिसमें नीरज जैन को अध्यक्ष पद के लिए 54 वोट तथा नरेंद्र राउत को 33 वोट प्राप्त हुए। निर्वाचन के दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारी की घोषणा भी की गई, जिसमें राकेश चौकसे (सचिव), मंगेश यमदे (उपाध्यक्ष), कैलाश साहू (उपाध्यक्ष), जिब्राइल खान (कोषाध्यक्ष),संतोष सनोडिया (सह सचिव) मनोनीत किया गया। गौरतलब है कि नीरज जैन इसके पूर्व भी दो बार यूनियन अध्यक्ष रह चुके है।
इस दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से सहकारी बैंक के संगठन और अपनी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा भी की है, जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने हरसंभव सहयोग का आष्वासन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेषकांत मालवी, प्रकाश वर्मा,विशाल शुक्ला,राकेश साहू,संजय चौरसिया,अलकेश चौबीतकर,संदीप उरकड़े,श्रीकांत जायसवाल,शिवम लश्करी, विकास गुप्ता,अनुज नामदेव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।