Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पंजाबी समाज के नए अध्यक्ष बने अनुज मल्होत्रा

पंजाबी समाज के नए अध्यक्ष बने अनुज मल्होत्रा
छिंदवाड़ा
16-Aug-26
सर्वसम्मति से हुआ चयन, जल्द गठित होगी नई कार्यकारिणी

छिंदवाड़ा।

पंजाबी समाज की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को तनेजा बेकरी में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से युवा अनुज मल्होत्रा को पंजाबी समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल साहनी एवं उनकी कार्यकारिणी के कार्यकाल की सराहना करते हुए सफल संचालन के लिए बधाई दी गई। जल्द ही नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज मल्होत्रा द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जाएगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज मल्होत्रा ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। समाज के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष अनिल साहनी ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने के लिए समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Share News On