भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा ने किया नमन
राजनीति
16-Aug-26
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में किया गया कार्यक्रम

छिंदवाड़ा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वे कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने वाले जननेता थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के कार्यकाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को नया स्वरूप देने, सर्व शिक्षा अभियान को व्यापक स्तर पर लागू करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने का कार्य हुआ। इन पहलों ने देश के दूरदराज क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति में मर्यादा, संवाद और सिद्धांतों की एक ऐसी मिसाल कायम की, जो सदैव प्रेरणा देती रहेगी। अटल जी ने देश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, श्रीमती ललिता वर्मा, दिन्शु यादव, डॉ. कृष्णा हरजानी, दीपक कोल्हे, अभिलाष गोहर, अर्पण मैद, राकेश माइकल पहाड़े, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अलकेश साव, अरूण चंदेल, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, श्रीमती लीला बजोलिया, सौरभ ठाकुर, श्रीमती कांता ठाकुर, श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती आरती खंडेलवाल, श्रीमती अमिता बरहैया, श्रीमती नीलू क्षेत्रीय, श्रीमती मीना दुबे, राहुल बादशाह, श्रीमती नीलिमा पवार, पीयूष बत्रा, षिवा सरसवार, रूपेश कैथवास, प्रशांत भावरकर, राकेश अग्रवाल, तरूण सोनी, कमल वाजपेयी, ब्रज नागवंशी, मोरेश्वर हिवसे, कुबेर सूर्यवंशी, निन्ना शुक्ला, यमन साहू, बबलू विश्वकर्मा, भूरा भावरकर, सुरेश उइके, प्रषांत भावरकर, लवकेश यादव, विक्की साहू, अजीत सूर्यवंषी, आदर्श सक्सेना, अजहर खान, जफर खान सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।