रोटरी क्लब ने बुजुर्गों को प्रदान की हेल्थ अवेयरनेस टिप्स
छिंदवाड़ा
16-Sep-25
पेंशनर समाज को दिया कैरम बोर्ड
छिंदवाड़ा
रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ने शहर के मध्य स्थित पेंशनर भवन में रोटरी क्लब का वृद्धजनों के बीच बुजुर्ग हमारी धरोहर प्रोजेक्ट के अंतर्गत पेंशनर समाज और नव जागृति वरिष्ठजन संगठन के सदस्यों के बीच हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा किया गया।जिसमे शहर के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने हेल्थ अवेयरनेस पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा बुजुर्ग हमारी धरोहर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुजुर्ग गणों के लिए खेल सामग्री के अंतर्गत कैरम बोर्ड रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी रीजनल कोडिनेटर रोटे अर्पित नेमा,उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल, चार्टर मेंबर डाक्टर एच बी सुनेजा, रोटे डाक्टर दिलीप खरे, रोटे प्रतीक मक्कड़, रोटे सचिन वर्मा सहित अन्य रोटेरियन साथीयो ने कैरम बोर्ड पेंशनर समाज के अध्यक्ष एस डी तिवारी,एवं नव जाग्रति वरिष्ठ जन संगठन के अध्यक्ष डा. एस ए ब्राउन को पेंशनर हेतु प्रदान किया।

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजनों को हेल्थ टिप्स प्रदान किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, रोट अर्पित नेमा, रोटे. अरविंद अग्रवाल, रोटे. प्रतीक मक्कड़, रोटेरियन डाक्टर दिलीप खरे, हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश रामाराव खडसे (एम बी बी एस एम डी ,मेडिसिन,एवं डी एम कार्डियोलॉजी) ने बीमारी से बचने एवं समय पर उपचार के तरीके बताए। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के अध्यक्ष एस डी ए तिवारी जी ने सभी रोटेरियन साथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त पेंशनर एस ए ब्राउन ने किया। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर छगन दवे ने किया।