Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोक संस्कृति और देशभक्ति की दी प्रस्तुतियां

रोटरी क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा, लोक संस्कृति और देशभक्ति की दी प्रस्तुतियां
छिंदवाड़ा
18-Aug-26
छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा एवं अंबुजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाबा रामदेव नगर, डूंडा सिवनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में रोटेरियन, स्किल ट्रेनिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और मास्टर ट्रेनर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। भूतपूर्व सैनिक रवींद्र देशमुख, वरिष्ठ रोटेरियन एवं चार्टर मेंबर एच.बी. सुनेजा और क्लब अध्यक्ष विनीत पाटोदी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र देव सेटीया के तबला वादन से हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, गोंडी नृत्य और सामाजिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। क्लब अध्यक्ष विनीत पाटोदी, वरिष्ठ रोटेरियन एच.बी. सुनेजा और मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक रवींद्र देशमुख ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समारोह में युवाओं ने लोक संस्कृति और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। गोंडी नृत्य, देशभक्ति गीत और नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के साथ कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, युवा सशक्तीकरण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश प्रमुखता से सामने आया। कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर विनोद तिवारी, अध्यक्ष विनीत पाटोदी, सचिव जयेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। संचालन अंबुजा फाउंडेशन के डायरेक्टर शैलेंद्र वर्मा ने किया। मंच संचालन रूपाली ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Share News On