शहर महिला कांग्रेस ने राजीव भवन में मनाया हरतालिका तीज
छिंदवाड़ा
18-Aug-26
छिन्दवाड़ा

शहर महिला कांग्रेस ने राजीव भवन में हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ हरतालिका तीज मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई जिसमें कांग्रेस परिवार की मातृशक्ति के अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी माताएं एवं बहनें कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई समस्त माताओं बहनों ने हरियाली तीज से जुड़े विभिन्न सुमधुर धार्मिक व फिल्मी गीतों का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त मातृशक्ति ने एक दूसरे को टीका लगाकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी साथ ही सभी के उज्जव व खुशहाल जीवन की भगवान शंकर एवं माता गौरी से कामना की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त माताओं एवं बहनों को उपहार देकर सदा सुहागिनी रहने की कामना की। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुई समस्त माताओं व बहनों का आभार व्यक्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की महासचिव किरण चौधरी, मंजू बैस, सरला सिसोदिया, मीना कोरी, अरूणा तिलंते, मनीषा पाल, रेखा जैन, कहकशा मिर्जा, उर्मिला, सिंग, आशा राय, हंसा अम्बर दाढ़े, याश्मीन शबाना, संतोषी गजभिये, सुनिता बम्हनिया, श्यामा चंदेल, संगीता ठाकुर, अनु अरोड़ा, माया इंगले, आरती शर्मा, यास्मीन कुरैशी, पूर्णिमा वर्मा, माया सूर्यवंशी, पूनम उइके, रामवती परते, वनीता वर्मा, शालू, ज्योति राय, सुनीता मालवी, राधा सैनी, जुबेदा बी, रूकमणी, नजमा, दुर्गा सोमकुंवर, फरीदा बानो, गीता, रूपा यादव, कल्याणी एवं बबीता चौरे सहित अन्य मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।