Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बीएसएफ में कॉन्स्टेबल सहित 123 पदों के लिए निकली भर्ती

बीएसएफ में कॉन्स्टेबल सहित 123 पदों के लिए निकली भर्ती
देश
30-Jun-25
नई दिल्ली, डिजीटल डेस्क

सेना में शामिल होकर देशसेवा करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ यानि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कान्स्टेबल और हेड कान्स्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है।  28 जून से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त रखी गई है। हेड कॉन्स्टेबल  जेनरेटर मैकेनिक के लिए 24, जेनरेटर ऑपरेटर के लिए 18, वायरमैन/लाइनमैन के लिए 24, इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्रिकल के लिए 5, बढ़ई/मेसन के लिए 4, पंप ऑपरेटर के लिए 5 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसके साथ ही कॉन्स्टेबल जेनरेटर ऑपरेटिर के लिए 22 पद, जेनरेटर मैकेनिक के लिए 7 पद और लाइनमैन के लिए 3 पद भरे जाएंगे। आवेदक को 10 वीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री और 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए bsf.gov.in की वेबसाईट पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Share News On