Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आंगनवाड़ी में परोसी कच्ची दाल, वार्ड 29 का मामला

आंगनवाड़ी में परोसी कच्ची दाल, वार्ड 29 का मामला
छिंदवाड़ा
24-Jun-26
पार्षद राहुल मालवीय ने की जांच, बनाया पंचनामा

छिंदवाड़ा 

वार्ड नंबर 29 चंजदमम प्राथमिक शाला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में कच्ची दाल बच्चों को परोसी जा रही है। इस बात का खुलासा बुधवार सुबह हुआ वार्ड के पार्षद राहुल मालवीय निर्वाचन कार्य के लिए स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसे जाने  वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की। बच्चों को परोसे जाने वाली दाल कच्ची थी और इसमें पानी था। इस बात की शिकायत पिछले कई दिनों से आ रही थी। शिक्षक और यहां मौजूद वार्ड वासियों ने भी इसका विरोध करते हुए पंचनामा बनाया।  

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुणवत्ता ही न भोजन परोसा जाता है । पार्षद राहुल मालवीय ने बताया कि मुनमुन स्व सहायता समूह द्वारा आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल पटवारी बाबा दरबार सिंधी मोहल्ला केंद्र क्रमांक 78 में आंगनबाड़ी चलती है। यहां पर निरीक्षण के दौरान कच्ची दाल गुणवत्ता भोजन परोसा गया.

कर्मचारी नहीं दे पाया जवाब

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन लेकर आने वाले कर्मचारी से जब जानकारी चाही गई यहां पर कर्मचारी स्व सहयता समूह का नाम भी नहीं बता पा रहा था। इतना ही नहीं उसके पास कोई परिचय पत्र भी नहीं था ऐसे में वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.।
Share News On