Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अमरनाथ की 24 वीं यात्रा करेंगे रविन्द्र सोनी

अमरनाथ की 24 वीं यात्रा करेंगे रविन्द्र सोनी
धर्म
01-Jul-26
अमरनाथ यात्रा हेतु निकलेगा पहला जत्था रेलमार्ग से, 4 जुलाई को करेगें दर्शन 

छिन्दवाड़ा 

अमरनाथ यात्रा के लिए जिले से जत्थे रवाना होने का क्रम जारी हो गया है। इस वर्ष शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा जिले से लगभग 600  अमरनाथ यात्रिओ का पंजीयन आनलाइन एवं बैंक के माध्यम से करवाया गया। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया व राकेश साहू ने बताया कि 3 जुलाई से यात्रा प्रारंभ हो रही है जिसमें जिले से मनोज पटेल, संजय यादव, दयाशंकर दुबे, राजेश राजपूत, कार्तिक सरेआम, सुनील कहार, कृष्ण भाऊ, संजय माते, नितिन भारद्वाज, बंटी सोनी, रवि नरवरे, उदित बेस आदि यात्री जा रहे हैं। ये सभी बालटाल से यात्रा प्रारंभ करेंगे।

रविन्द्र सोनी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

मंडल सेवादार कैलाशी रविन्द्र सोनी जो 24 वी बार अमरनाथ यात्रा में जा रहे हैं। वे कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी कर चुके हैं। इस बार 13 यात्रिओं के साथ 4 जुलाई को दल का नेतृत्व कर पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे। 
Share News On