Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी के रक्तदान शिविर में 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रोटरी के रक्तदान शिविर में 51 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
छिंदवाड़ा
01-Jul-26
छिंदवाड़ा 

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा नए रोटरी कार्यकाल के प्रथम दिवस एक जुलाई को डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के  ब्लड बैंक में  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 51 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रखर अग्रवाल, यश अग्रवाल, आशुतोष चौरसिया  ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में पटौदी फोर्ट, एमजी मोटर्स, तनिष्क, सुनील ऑटोमोटिव ग्रुप एवं युवराज टीवीएस का सराहनीय सहयोग मिला। इस अवसर पर दक्ष डोडानी एवं दिव्यांश पटौदी ने पहली बार रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। मोनल पटौदी,सहित अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान कर पुनीत कार्य किया।

रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष विनीत पटौदी, सचिव जयेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर विनोद तिवारी सहित रोटेरियन संजय जैन, आशीष जैन, अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नंदकिशोर डोडानी, निलेश गुप्ता, हरीश बत्रा, चरणजीत बत्रा, दीपक खंडेलवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप सिंह चंदेल, युवराज  अल्डक, डॉ. कान्हा अग्रवाल एवं डॉ. निश्चय जैन मुकेश जैन की सक्रिय सहभागिता रही। रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं सेवा में सहभागी सभी व्यक्तियों का धन्यवाद किया।
Share News On