कृषि उप संचालक ने चौरई के डबल लॉक केंद्रों का किया निरीक्षण
कृषि जगत
01-Jul-26
उर्वरक वितरण व्यवस्था परखी
छिन्दवाडा
उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ सहकारी विपणन संस्था चौरई एवं मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सहकारी विपणन संस्था चौरई के प्रबंधक श्री सुनील सनोडिया तथा मार्कफेड चौरई के डबल लॉक केंद्र के प्रबंधक श्री दिलीप अवधिया को किसानों को शासन के नियमानुसार व्यवस्थित रूप से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उप संचालक कृषि श्री नाथ ने केंद्र पर मौजूद किसानों से चर्चा कर संतुलित उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक किया तथा कृषि से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने किसानों से शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी नीलकंठ पटवारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती निराली आर्य, कृषि विकास अधिकारी उमेश पाटिल, सहकारी विपणन संस्था के प्रबंधक सुनील सनोडिया, मार्कफेड चौरई के प्रबंधक दिलीप अवधिया, कृषि विस्तार अधिकारी एस.पी. उइके सहित विभागीय मैदानी अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।