आधार फाउंडेशन में मनाया रंग पंचमी
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
छिंदवाड़ा
बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगजनो के लिए संचालित पुनर्वास एवं विकास केंद्र आधार फाउंडेशन में रंग पंचमी का पर्व बहुत ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी संतोषी अनिल गजभिए ने सभी को प्रेम और भाईचारा का प्रतीक पर्व होली व रंग पंचमी की बधाइयां दी और सभी ने मिलकर आपस में रंग गुलाल लगाकर होली और रंग पंचमी की खुशियां मनाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों आधार फाउंडेशन के स्टाफ और शिक्षणए प्रशिक्षण एवं चिकित्सा प्राप्त कर रहे बौद्धिक दिव्यांगजनों ने होली के गीतों पर नृत्य किया और भरपूर आनंद उठाया। आधार फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संचालिका श्रीमती सरिता पांडे ने उपस्थित सभी अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल के जिला अध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्किंसनस डिसीज एवं डिसऑर्डर सोसायटी मुंबई की समाज सेविका भूमेश्वरी धुवारे, राकेश नागौतीया, कुसुम ग्यारसीया, अपेक्षा बेले, साक्षी चौबे, जितेंद्र चौबे, अशोक बेले, अनिल गजभिए, आधार फाउंडेशन की उपाध्यक्ष बिंदु यादव कोषाध्यक्ष अर्पणा भारत, सदस्य मीना सरयाम, विशेष शिक्षक सरला पवार ममता कुमरे सोनाली पवार, अनीता भलावी, रीना सरयाम, निकिता धुर्वे, अशोक धाकड़, सीता सरयाम, हेमंत विश्वकर्मा के साथ अभिभावक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान और स्वल्पाहार वितरित किया गया।