Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माली समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

माली समाज ने मनाया होली मिलन समारोह, नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
संगठन मंत्री ने समाज में विकास के लिए दिए 1 लाख रूपए

छिंदवाडा

जिला माली समाज भवन बरारीपुरा में समाज का होली मिलन समारोह और महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कार्यकारिणी का बैठक का आयोजन किया जिसमें संगठन मंत्री गणेश कारटे ने अपने पिता स्व. यशवंत राव कारटे, माता स्व. चन्द्रकला कारटे की स्मृति में एक लाख रूपये की राशि माली समाज महात्मा फुले भवन लोनिया में सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य के लिये देने की घोषणा की। तत्पश्चात महिला संगठन एवं युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। मुख्य कार्यकारिणी में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई।


मुख्य कार्यकारिणी में संजय दास उपाध्यक्ष, दिलीप चरपे प्रचार मंत्री, महेन्द्र सातपुते सचिव, विनोद कारटे उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा भुसान, गनपत चोखन्द्रे, मनीष दास, शिशिर बाड़बुदे, सुभाष बाड़बुदे को शामिल किया गया। युवा कार्यकारिणी में चेतन घोरसे उपाध्यक्ष, मनीष दास वार्ड नंबर 25 प्रभारी, प्रकाश सातपुते महामंत्री, आकाश घोरसे सोशल मीडिया प्रभारी कोलाढाना, संकेत बाड़बुदे उपाध्यक्ष, विजय चोखन्द्रे सुभाष कालोनी प्रभारी मोनू आलोनकर सचिव, सुनील चोरकर प्रचार मंत्री लोनिया, विशाल चरपे संगठन मंत्री, अनिल भूषण संगठन मंत्री, राधेश्याम घोरसे उपाध्यक्ष संचार कालोनी, संजू चरपे महामंत्री महात्मा फुले भवन के पास, कमलेश सातपुते उपाध्यक्ष, लोनिया करबल, नीलेश सातपुते सचिव लोनिया करबल, दीपक दोड़के कार्यकारिणी सदस्य, राहुल  दास,  अंकित दास,  अमन दास, राजेश बाड़बुदे, संतोष चरपे, मनीष बननाईत, मुकेश धांधोड़े, रंजीत घोरसे, रवि आलोनकर, राजा घोरसे, संदीप लाड़े, कपिल घोरसे, तरूण चरपे, नितिन माटे, राजू चरपे, गोपाल सातपुते, मोन्टी सेमेकार, शुभम लाड़े, कुणाल सातपुते, पवन निकाजू, सूरज दोड़के, नितिन सेमेकार, आदित्य सेमेकार, अभय सेमेकार, शंकर चरपे, राहुल चरपे, मोहित भोजकर, आशीष चरपे की नियुक्ति की गई ।
Share News On