Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अब मंडला जाने के लिए यात्रियों को नैनपुर में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

अब मंडला जाने के लिए यात्रियों को नैनपुर में नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
रेल मंत्रालय ने 27 फरवरी को जारी किए आदेश

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा से मंडला यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मंडला जाने के लिए अब उन्हें नैनपुर में ट्रेन नहीं बदलना पड़ेगा। छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट ट्रेन अब सीधे मंडला तक जाएगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 26 फरवरी को महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब जबलपुर-मंडला फोर्ट तथा छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट सहित अन्य 14 मौजूदा ट्रेन सेवाओं को 7 नई ट्रेन सेवाओं में विलय को मंजूरी दी गई है। अब छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट ट्रेन को सीधे मंडला तक संचालित किया जाएगा। पूर्व में यात्रियों को नैनपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे यात्रा में अतिरिक्त समय और असुविधा होती थी। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार अब संबंधित ट्रेनों का विलय (मर्जर) कर उन्हें सीधे संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय के बाद अब जबलपुर और छिंदवाड़ा से मंडला फोर्ट तक यात्रियों को एक ही ट्रेन से यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

Share News On