गरीबों को न्याय दिलाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
छिंदवाड़ा
चौरई तहसील के अन्तर्गत ग्राम सीतापार में शासकीय महा़िवद्यालय के समीप 30-35 गरीब परिवार विगत 25 वर्षाे से निवासरत है लेकिन इन लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। निवासरत परिवारों के सामने आने वाली भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल की भी बिषम समस्या बनी हुई है। ना ही आवासीय भूखंड आवंटित किया गया है जबकि इन ग्रामीणों के घर पास शासकीय महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राउण्ड के लिये बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण निवासरत परिवारों के लिये अपने निवास स्थान पर आवागमन की मुख्य समस्या बनी हुई है साथ ही निर्माण कार्य के ठेकेदारों द्वारा इन सैकड़ों लेागों को घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर छिंदवाड़ा, चांद और चौरई जय भीम सेना के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के साथ एस.डी.एम. को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन गरीब परिवारों पट्टा दिलाया जाये, नल कनेक्शन दिया जावें ,अगर शासकीय महाविद्यालय बाउंड्रीवाल बनाना चाहता है तो इस स्थिति में इन सैकड़ों परिवारों का उसी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत शासकीय भूमि पर अन्यत्र व्यवस्थापन किया जाकर पट्टा प्रदाय कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से शिवम् पहाडे़, राजकुमार खड़से, मनीष मृदुकर, दिनेश इवनाती, बबलू कनौजे, सीताराम सरेयाम, पंकज उईके, सुनील डेहरिया, संदीप कनौजिया, संजय डेहरिया, राजाराम सतनामी, अर्जुन सिंह, सुरेश डेहरिया, गंगोत्री चौधरी, सोना जावरे, पिंकी जवारे, सुनिता मयंक, गोमती भलावी, शिवकुमारी साहू, राधा चौधरी, सावित्री यादव, गिरजा साईबार अन्य लोगों की उपस्थिति रही ।