Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में महिला दिवस पर किया सम्मान

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में महिला दिवस पर किया सम्मान
छिंदवाड़ा
09-Mar-26
छिंदवाड़ा

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह पूर्वक गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के पुरुष शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का विद्यालय परिसर में उत्साह के साथ स्वागत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती माया खरे एवं गीता वर्मा विद्यालय प्रांगण में वरिष्ठ महिलाओं के रुप में आमंत्रित की गई। विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव ने महिलाओं की भूमिका, समाज में सही नेतृत्व एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं इस दिन के महत्व की सार्थकता पर बल दिया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ शेषराव यादव ने समस्त नारी शक्ति को शुभकामनाए प्रेषित की।

Share News On