मासिक बैठक में राम मंदिर नगर मंडल ने की समीक्षा
राजनीति
05-Oct-26
मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने ली मासिक कामकाजी बैठक

छिन्दवाड़ा अपडेट
भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन बारसकर ने वार्ड क्रमांक 34 मेें मासिक कामकाजी बैठक ली। जिसमें उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी के विभिन्न अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं सुशासन के कार्यकाल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडल अध्यक्ष नवीन बारसकर ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी एवं व्यापक रूप से आयोजित करने, जनप्रतिनिधिगण एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष चर्चा की। मासिक कामकाजी बैठक में मंडल के महामंत्री पंकज पाटनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गजेंद्र बारसकर, वार्ड संयोजक कपिल नरोटे, सुनील तिवारी, चंद्रकांत मदनकर, बूथ अध्यक्ष हेमंत बारस्कर, हेमंत गोहटे, अल्केश बारस्कर, अनीता शुक्ला, घनश्याम पवार, देवेंद्र बारस्कर, प्रकाश घोरके, नर्मदा साहू, विनायक डोक, चंचलेश कोचे, अभिषेक पहाडे एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।