रेलवे ने 6,180 से अधिक पदों की निकाली भर्ती
देश
19-Jun-25
छिंदवाड़ा, डिजीटल डेस्क
फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इंस्टूमेंटेशन में बीएससी, आईटीआई सहित अन्य टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा धारी बेरोजगार युवाओं के लिए रेलवे ने बम्बर भर्ती निकाली है। 16 जून को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी। तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 1100 पद और तकनीशियन ग्रेड 3 सिग्नल के लिए 7900 पदों की भर्ती के लिए आवेदन बुलाए गए हैं।
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्टूमेंटेशन में बीएससी के साथ संबंधित विषयों में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री भी मान्य की गई है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है।
टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 10 वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप पूरी करने वाले ही पात्र होंगे। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 30साल है। दोनों पदों के लिए एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंटर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रूपए व अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 500 रूपए फीस रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए तथा अप्लाई करने के लिए rrbapply.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रसार भारती में टेक्निकल इंटर्न के 421 पदों पर निकली भर्ती
प्रसार भारती में टेक्निकल इंटर्न के 421 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। साउथ जोन में 63, ईस्ट जोन में 65, वेस्ट जोन में 66, नॉर्थ-ईस्ट जोन में 126 और नई दिल्ली में 101 पदों की भर्ती की जाएगी। पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री, इंजीनियरिंग में बैचलर या मास्टर डिग्री की योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार avedan.prasarbharati.org पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं।