मोदी सरकार में रेलवे स्टेशनों ने लिया एयरपोर्ट का रूप: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
17-Jul-26
जुन्नारदेव में 26 करोड़ और छिन्दवाड़ा में 17 करोड़ की लागत से पुर्नविकसित हुए रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान
छिन्दवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आज देश के रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट का रूप ले रहे है और एयरपोर्ट विश्व स्तरीय में तब्दील हो रहे है। कांग्रेस के शासनकाल में देश के रेलवे स्टेशन बदहाल स्थिति में पड़े हुए थे। मोदी सरकार ने देश के रेलवे स्टेशनों का चहुमुखी विकास किया है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव और छिन्दवाड़ा में पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव और छिन्दवाड़ा के रेलवे स्टेशनों को करोड़ों की लागत से पुर्नविकसित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। कार्यकम को पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संबोधित किया। मंच पर महापौर विक्रम अहके एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुन्नारदेव और छिन्दवाड़ा सहित देश के 75 पुर्नविकसित अमृत रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर जुन्नारदेव और छिन्दवाड़ा में आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए।
शीघ्र ही होगा अंडर ब्रिज का निर्माण
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह के दौरान रेलवे द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विधार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब जल्द ही चारफाटक में अंडरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। इसके निर्माण से छिन्दवाड़ा शहर के लोगों को चारफाटक में लगने वाले जाम से निजाद मिल सकेगी।
सांसद ने कहा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को प्रधानमंत्री ने दी सौगाते

जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जुन्नारदेव आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ ही भोगोलिक, प्राकृतिक और पर्यटन की दृष्टि से अपनी अलग पहचान रखता है। जुन्नारदेव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहा 26 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन का पुर्नविकसित कराया हैं वहीं करोड़ों की लागत से बने ओव्हरब्रिज की सौगात भी दी हैं। उन्होंने कहा कि परासिया रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद श्री साहू ने जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन में यात्रियों से चर्चा करते हुए उन्हें रेलवे स्टेशन में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली, यात्रियों ने उन्हें रेलवे स्टेशन में मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रमों में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन में आयोजित समारोह के दौरान जेडआरयूसीसी मेम्बर व सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, जगेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, अभिलाष गौहर, राहुल बंटी उईके, रंगू यादव, मनोज कुशवाह, प्रमोद शर्मा, पंकज पाटनी, राहुल साहू, सुनील रघुवंशी, आकाश वसीम, अमित मेहता, प्रशांत चौधरी, मोना चौधरी, जितेश चौधरी,हरपाल सिंह बट्टी, कलेक्टर हरेन्द्र नारायण, पुलिस अधिक्षक अजय पांडे, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, पीसीएमएन अरविंद कुमार मेश्राम, नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन अर्पित शरन, डीसीएम अनिल बागले, सीआई सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबन्धक हेमराज मीणा, राजकिशोर तिवारी, जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, किरण खतरकर, जनपद अध्यक्ष सविता बोसम, विधायक सुनील उईके, जिला महामंत्री कमलेश उईके, स्मृति यादव, मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल, भूषण सूर्यवंशी, शिवम साहू, मंडल महामंत्री सपना पाल, अनिरुद्ध सहित भाजपा के पार्षद, सभापति ओर अन्य नेतागण, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।