कांग्रेस की पांच दिवसीय पदयात्रा के दूसरे दिन बिछुआ में जनसंवाद
राजनीति
07-Oct-26
कढ़ैया से सिंगारदीप तक गूंजा जल-जंगल-जमीन, किसान और संविधान बचाने का संदेश

छिन्दवाड़ा अपडेट
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वाधान में आयोजित “जल-जंगल-जमीन, किसान, शिक्षा, रोजगार एवं संविधान बचाओ” पांच दिवसीय पदयात्रा के दूसरे दिन बुधवार को पदयात्रा विधायक सुजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में ग्राम कढ़ैया से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। द्वितीय दिवस की पदयात्रा कढ़ैया से प्रारंभ होकर डोंगरगांव, महुआ मोड़, रैयतवाड़ी एवं सिलोटा कला होते हुए पटपड़ा चौक पहुंची। यहां दोपहर के भोजन के पश्चात पदयात्रा पुनः आगे बढ़ी। इसके बाद यात्रा चारगांव, मोहगांव, मोया, उमरिया एवं खमरिया होते हुए ग्राम सिंगारदीप पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा, किसानों के अधिकार, शिक्षा एवं रोजगार तथा संविधान और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। पदयात्रा के माध्यम से जनहित के इन मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने और आमजन के बीच जनजागरण का प्रयास किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस बिछुआ पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, कांग्रेस समन्वयक अतरलाल कुमरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव विपिन कुमार उइके, मंडलम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूसू उइके, शेषराव उइके एवं अनिल डेहरिया, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे, दीपक खड़से, रोहित रघुवंशी, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू, नगर कांग्रेस कमेटी खमरापानी अध्यक्ष प्रकाश उइके, ब्लॉक कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनपत उइके, नरेंद्र उइके, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे एवं अनुसुइया नागवंशी, कामगार कांग्रेस प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष राजेश धुर्वे, महंगू खोबरगड़े, राहुल डेहरिया, गोदीलाल मसर्काेले शशिकांत रघुवंशी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पदयात्री उपस्थित रहे।
पदयात्रा के दौरान “जल-जंगल-जमीन बचाओ, किसान के अधिकार बचाओ, शिक्षा और रोजगार बचाओ तथा संविधान और लोकतंत्र बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। पांच दिवसीय पदयात्रा के माध्यम से बिछुआ विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद एवं जनजागरण किया जा रहा है।