Home News Helpline Classified Jobs About Contact

उभेगांव में लगा 21 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 578 मरीजों का परीक्षण

उभेगांव में लगा 21 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 578 मरीजों का परीक्षण
स्वास्थ्य
07-Oct-26

12 मरीजों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए रेफर भी किया गया  

छिंदवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रख रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के नारे को साकार करने के लिए सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार नारी सशक्तिकरण कर समाज का सही मायनों में आर्थिक विकास कर रही है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने उभेगांव मंे आयोजित हुए 21वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान अपने संबोधन मंे कही।  

उन्हांेने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर जन-भागीदारी से स्वच्छता कार्यक्रम भी चल रहे है। सांसद श्री साहू ने उभेगांव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों से चर्चा कर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने ज़्यादा दूर न जाना पड़े इसके लिए सुदूर आंचलिक क्षेत्रों में भी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बनाएं गए हैं। सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने का नतीजा यह रहा कि लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होने शिविर में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू व अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।  

शिविर में 578 मरीजों का हुआ उपचार

सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन की श्रृंखला में बुधवार को उभेगांव में आयोजित निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर के दौरान कुल 578 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 358 महिलाओं, बालिकाओं और 221 पुरूषों व युवाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 12 गंभीर मरीजों को इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में यह रहे उपस्थित

उभेगांव में आयोजित निःषुल्क स्वास्थ्य षिविर के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिजवान कुरेशी, गोलू चौधरी, बलवान चौरिया, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, गोपाल पटेल, गेंदसिंह वानखेड़े, करिया पटेल, सुनीता सुनील डेहरिया, रामनारायण पटेल, नेपाल पटेल, जगदीश साहू, संजय चौहान, श्याम बंदेवार, ओम साहू, शम्भू वानखेड़े  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, शहर सहित दूरदराज से शिविर में इलाज कराने आए मरीज़ उपस्थित थे।
Share News On