स्वच्छता अभियान के साथ मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस
छिंदवाड़ा
17-Sep-26
S4 ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
साहू समाज समर्पण संस्था (S4)छिंदवाड़ा एवं स्थानीय साहू समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिवस सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने पौधे रोपित किए तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का संकल्प लिया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रकृति प्रेमी नरेन्द्र साहू, अशोक साहू, संजय साहू, नितिन साहू, जीतेन्द्र साहू, भगवानदीन साहू, नीरज साहू, छगन साहू, कमलेश साहू, सुभाष साहू, राजेश साहू एवं रमेश साहू सहित साहू समाज समर्पण संस्था (S4) के सदस्य एवं स्थानीय सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।