Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 111 यूनिट रक्त एकत्रित

सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 111 यूनिट रक्त एकत्रित
राजनीति
17-Sep-26

रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान, रक्तदान सेवा संकल्प की सार्थक पहल : शेषराव यादव

रक्तदान महादान, जरूरतमंदों का जीवन बचाने में बनेगा आधार : विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए 111 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर में सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर नारायण, अपर कलेक्टर श्री पटेल सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, संदीप रघुवंशी, कुबेर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, मंडल अध्यक्ष मदन राय, विजेंद्र ठाकुर, नीरज सिंह ठाकुर, गोपाल कवरेत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने रक्तदान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का ऐसा कार्य है, जिसका सीधा संबंध किसी व्यक्ति का जीवन बचाने से है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 111 यूनिट रक्तदान होना कार्यकर्ताओं और आमजनों की सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी परिवार के लिए जीवन की उम्मीद बन सकती है। भाजपा कार्यकर्ता संगठनात्मक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर अपनी भूमिका निभाते रहे हैं।

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह शिविर समाज को सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश देता है। 111 यूनिट रक्तदान से यह संकल्प मजबूत हुआ है कि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध कराने में समाज की सक्रिय भागीदारी बनी रहे।

शिविर को सफल बनाने में पूर्व विधायक रमेश दुबे, विजय पांडे, कमलेश उईके, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, नीरज बंटी पटेल, योगेन्द्र राणा, डॉ कृष्णा हरजानी, भारत घई, गोपाल यदुवंशी, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बिजौलिया, राकेश अग्रवाल, मोंटी शर्मा, अभिषेक परतेती, मनीष निर्मलकर, आयुष पाल और विष्णु पाल सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!