निःशुल्क नेत्र शिविर में 500 नागरिकों की जांच, 60 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
स्वास्थ्य
17-Sep-26
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चंदनगांव में जनसेवा का आयोजन
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ चंदनगांव में विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की गरिमामयी उपस्थिति में श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाटिका के सौंदर्यीकरण एवं विस्तार कार्य का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर में क्षेत्र के लगभग 500 नागरिकों का नेत्र परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं। जांच के दौरान 60 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका जबलपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पार्षद दिवाकर सदारंग, चौधरी रामे सिंह, गोविंद चौरसिया, अभिलाष गोहर, राजेश मोखलगय, संजीव यादव, सुनील ठाकुर, राजेंद्र अलडक, नितेश चौबितकर, रोशन सिंगनापुरे, प्रहलाद यादव, अभिषेक वर्मा, परमाल रघुवंशी, यशवंत वानखड़े, किरण चौबीतकर, जितेंद्र चौबितकर, मोरेश्वर मसराम, दिव्यांशु लोखंडे, राजा यादव, कुणाल पाल, चारु हिरडे, वामन राव आलोनकर, मधुकर मंगोले, शिवराव सिंगनापुरे, विनायक ढोक, ब्रज सिंह रघुवंशी, अंबादास गावंडे, रमाकांत देशमुख, सुधाकर अलडक एवं नारायण देशमुख सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति ने बढ़ाया सेवा अभियान का उत्साह
कार्यक्रम में ‘भवानी योग’ संस्था से जुड़ी मातृशक्ति ने भी सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रीमती रेखा मंगले, श्रीमती विमल शेरके, श्रीमती रीना देशमुख, श्रीमती लक्ष्मी आलोनकर, श्रीमती लक्ष्मी गडकरी, श्रीमती कांता वानखड़े, श्रीमती माया ढोबले, श्रीमती प्रतिभा इंदौरकर, श्रीमती माधुरी पवार, श्रीमती ज्ञानेश्वरी डोंगरे, श्रीमती गिरिजा कोलहे एवं श्रीमती अनुपमा पवार ने शिविर में उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा नेता रोशन सिंगनापुरे ने किया। अंत में क्षेत्रीय पार्षद दिवाकर सदारंग ने शिविर में आए चिकित्सकों, वरिष्ठ अतिथियों, मातृशक्ति एवं वार्डवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।